औराई ब्लाॅक के उचेठा गांव में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां और इफको के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ड्रोन से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी सहित मिश्रित उर्वरक का छिड़काव किसानों को खेत में करके दिखाया गया।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने खेती में ड्रोन तकनीकी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी। खेती में ड्रोन तकनीक, नवोन्मेषी कृषि यंत्रों का प्रयोग धीरे-धीरे बढ़ेगा। जिससे कम समय में संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल तथा मजदूरों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा। इस मौके पर डॉ. आरपी चौधरी, विमल जायसवाल, योगेश यादव, सर्वेश बरनवाल, अमित सिंह, विकास यादव, शेषनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।