फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को समझाईं छात्रवृत्ति परीक्षा की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को परीक्षा से पहले प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हुए प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र वाराणसी से आए प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण में परीक्षा के दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने परीक्षा के पेपर का पैटर्न, परीक्षा से संबंधित प्रश्न और ओएमआर शीट को भरने की जानकारी बच्चों को विधिवत रूप से दी। गणित के प्रवक्ता लालचंद मिश्रा, विज्ञान के प्रवक्ता गोविंद कुमार गोंड, सामाजिक विज्ञान के राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बारीकियों से अवगत कराया जबकि जिला नोडल प्रभारी शिव कुमार सरोज ने छात्रों को सफलता का टिप्स दिया। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को होने वाली परीक्षा में 2100 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें