जिले के 38 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन समारोह में पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सेवा पदक दिया। अति उत्कृष्ट सेवा पदक में अनिल कुमार सिंह, रामजीत सिंह कुशवाहा, परमेंद्र राय, वंशीलाल, दयाशंकर सिंह, राकेश कुमार, रामजीत राम, अजीत श्रीवास्तव, प्रभुनाथ प्रसाद, कमल टावरी, बब्बन राम, देव शरण राम, लाल बिहारी राम शामिल रहे। इसी तरह उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए अजय कुमार सिंह, प्रभात कुमार पांडेय, अशोक कुमार यादव, अश्वनी कुमार, ज्ञान चंद्र यादव, देवानंद सिंह, संजय कुमार सिंह, कमलेश राम, सुभाष यादव, राम निवास सिंह, हबीब अहमद, विजय कुमार, मनोज कुमार यादव, फुजैल अहमद, सुब्बा सिंह यादव, प्रमोद कुमार, पंचम यादव, विकास कुमार ठाकुर समेत 25 जवानों को दिया गया। इस मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल आदि रहे।