फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की शुरू हुई खुदाई, खुशी से झूमे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। सुरियावां और अभोली ब्लॉक के दर्जन भर से अधिक गांव के किसानों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। किसान संगठनों के आंदोलन और अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बंधी विभाग ने आखिरकार ड्रेन और नाले की खोदाई शुरू कर दी। इससे सैकड़ों बीघे खेती होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसको लेकर किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

अभोली और सुरियावां ब्लॉक के हरिकरनपुर, मिश्राईनपुर, भटेवरा, एकौनी और सरायभाव सिंह सहित दर्जन भर से अधिक गांव से महनईया ताल गुजरी है। ड्रेन की सफाई न होने से हर साल बारिश में 500 एकड़ से अधिक जमीन जलमग्न हो जाती थी। जिससे रबी और खरीफ के सीजन में किसान खेती नहीं कर पाते। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने कई बार आंदोलन किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष सालिक राम के नेतृत्व में कई बार आंदोलन के बाद भी जिला प्रशासन से सिर्फ आश्वासन मिला। महीने भर पूर्व भदोही विधायक जाहिद बेग से मिलकर किसानों ने अपनी व्यथा बताई। उसके बाद पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी शेषनाथ यादव के नेतृत्व में वाराणसी के सिगरा स्थित बंधी विभाग में अपनी मांग रखी। इसी बीच अमर उजाला ने मुद्दे के रूप में 14 से 16 जून तक खबरें प्रकाशित कर अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। विभागीय स्तर से सत्यापन किया गया तो किसानों की मांग जायजा मिली। सात किमी लंबे ड्रेन कई स्थान से बंद मिले। जिसे साफ करने का आश्वासन दिया गया। शनिवार को महनईया ताल से जेसीबी के माध्यम से सफाई का काम शुरू किया गया। विभाग का मानना है कि सोमवार तक सफाई काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद पाल, संदीप कुमार बिंद, रमाकांत, हंसा देवी, लालजी यादव, बलिराम बिंद,राम मूरत यादव, रामबाबू बिंद, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें