फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परीक्षाफल तैयार, मार्कशीट वितरण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निजी शिक्षण संस्थानों के साथ कदमताल करने की कोशिश में जुटे बेसिक शिक्षा विभाग में लेटलतीफी की बीमारी दूर नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि नए शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पहली से आठवीं के बच्चों को अंक पत्र नहीं मिला है। स्कूलों ने परीक्षाफल तैयार कर लिया है, लेकिन मार्कशीट अर्थात डमी नहीं होने से उसका वितरण नहीं कर सके। जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। पहली से आठवीं तक परीक्षा और मूल्यांकन पूर्ण होने पर 31 मार्च तक बच्चों को अंकपत्र का वितरण करना था, लेकिन मार्कशीट यानि अंकपत्र डमी का मुद्रण नहीं होने से बच्चों को उसका वितरण नहीं हो सका। कुछ स्कूलों में कंप्यूटर से प्रिंट आउट निकलवाकर बच्चों को दिया गया, लेकिन वास्तविक तौर पर अभी तक अंकपत्र नहीं बांटा जा सका। इसके पीछे निदेशालय की लेटलतीफी भी सामने आ रही है। अंकपत्रों के मुद्रण के लिए 25 मार्च को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है, जो 27 मार्च तक जिला मुख्यालयों में अफसरों तक पहुंचा। शिक्षकों ने बताया कि गत वर्ष इसे लेकर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। अंकपत्र समय पर नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी पांचवीं और आठवीं के बच्चों को होती है। इससे नए स्कूल में प्रवेश लेने की उनकी योजना प्रभावित होती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बजट विलंब से मिला है। मार्कशीट मुद्रण के लिए निर्देश दिया गया है। 20 अप्रैल से पूर्व ही बच्चों को अंकपत्र का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें