फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना गिरी की अदालत में बुधवार को पूर्व विधायक विजय मिश्र को पेश किया गया। कई पुराने मामलों में उन्हें हाजिर किया गया था। कई अलग-अलग मुकदमा होने के कारण अलग-अलग तिथि निश्चित की गई है। रिश्तेदार का भवन एवं फर्म हड़पने और सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक को पुलिस सुबह करीब दस बजे लेकर न्यायालय में पहुंच गई थी। अदालत में बारी-बारी से मुकदमों में सुनवाई हुई। भदोही विधानसभा चुनाव में दर्ज एक चुनावी मामले में साक्ष्य पेश किया गया है। इसके अलावा अन्य मामलों में अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी की गई। कई मुकदमा होने के कारण अदालत ने अलग- अलग तिथि निश्चित की है। कुछ मामलों में एक अगस्त तो कुछ में 17 अगस्त को तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें