चौरी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ पाना युवाओं के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शासन और प्रशासन के निर्देश के बाद भी बैंक के सर्वेयर मनमानी कर रहे हैं। चौरी के नरपतपुर निवासी पंकज कुमार ने एलडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मनमानी का आरोप लगाया। उसने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लोन के लिए आवेदन किया। उसकी फाइल स्टेट बैंक शाखा चौरी बाजार में आई थी। फील्ड ऑफिसर ने मेरे घर पर सर्वे किया और कहा मशीन के लिए टीन शेड लगाओ तुम्हारा लोन हो जाएगा। तैयारियों के बाद जब बैंक गया तो उसे बताया गया कि उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेने के बाद भी उसका आवेदन निरस्त किया गया।