फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रधानमंत्री आवास से सभी को मिल रही पक्की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ में बृहस्पतिवार को नगर विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में अधिकारियों ने देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना नगर के चार लाभार्थियों सिंटु देवी, प्रीती देवी, सुनिता देवी, रविंद्र यादव को प्रतीकात्मक चाभी का वितरण किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा है कि सभी को अपना पक्का घर हो। इसलिए अब तक जिले में नगर एवं ग्रामीण आवास मिलाकर करीब 50 हजार से अधिक लोगों को घर मिल चुका है। इस मौके पर पीओ डूडा शशिकांत महरोत्रा, विकास भदौरिया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, ईओ राजेंद्र दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें