फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्टे के बाद भी जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग, न्याय की गुहार

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर पत्रक देने आए रोही के ग्रामीण। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जंगीगंज। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के रोही गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गांव में उनकी आबादी की जमीन पर दबंगों के कब्जे का आरोप लगाया। बताया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि मामले में हाईकोर्ट का स्टे है। जिलाधिकारी शैलेष राय को पत्रक सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों ने बताया कि गांव में उनका परिवार लंबे समय से आबादी की जमीन पर काबिज है। आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंग उनकी आबादी की जमीन पर को अपनी भूमिधरी बता रहे हैं। आरोप लगाया कि वे लोग अधिकारियों को अपने प्रभाव लेकर उनकी जमीन की नवैयत बदलना चाह रहे हैं। बताया कि पूरा प्रकरण हाईकोर्ट में हैं और मामले में स्टे है। आरोप लगाया कि अधिकारियों मौके पर पहुंचकर जबरन पैमाइश करने का प्रयास किया और बिना पैमाइश के ही निशानदेही कर दी। बताया कि विपक्षी उनका मकान गिराने की धमकी दे रहे हैं। मांग की गई कि पूरे प्रकरण की सक्षम अधिकारी से जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर सोमारी देवी, प्रवेश कुमारी, बसंती देवी, शिव देवी, निखिल गुप्ता, गुलाब गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें