फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उत्साह, मेले में भी लगवा रहे टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना का तांडव चरम पर था। हर कोई इससे वाकिफ है, हर किसी को अपनी जान प्यारी थी, अपने भी पराएं लगने लगे थे। वे दृश्य याद करके आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, आज भी उनके दर्द ताजा हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान तो बनी रहती हैं, लेकिन सीने में दर्द का पहाड़ बना हुआ है। उस कोरोना को हराने के लिए जब वैक्सीन आई तो कालीन नगरी में उसे लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी। वैक्सीन को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ाई गईं, लेकिन जागरूक लोगों की वजह से वह अफवाह हवा हो गई। उसी की देर है कि आज जिले में 95 फीसदी से ज्यादा लोगों केे टीका लग चुका है। अभी भी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की कतार लगती है। रविवार को भी जगह-जगह टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। वहां टीका लगवाने के बाद लोगों दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का पालन करने की बात कही। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें