फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोर्ट के आदेश पर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
गोपीगंज के चकदादू में न्यायालय के आदेश पर जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
सिविल जज ज्ञानपुर के आदेश पर बृहस्पतिवार को चकदादू गांव में डिक्रीशुदा भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर पीड़ित को जमीन दिलाई गई। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई से गहमागहमी का माहौल रहा। चकदादू गांव निवासी जयशंकर माैर्य ने जून 2026 में सिविल जज न्यायालय में त्रिपुरानी के खिलाफ इजरा वाद दाखिल किया था। इसमें बताया कि उसने 24 फीट जमीन का बैनामा कराया, लेकिन उसको 15 फीट ही मिल रही है। उसकी बैनामा की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। न्यायालय द्वारा पूर्व में पारित डिक्री के अनुपालन में अमीन अरविंद कुमार पांडेय और सहायक सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर डिक्री के अनुपालन की कार्रवाई पूरी कराई। विभागीय कार्रवाई से करीब दो घंटे तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें