स्थानीय बाजार में पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिससे व्यापारियों को परेशानी तो हो ही रही है। इसके अलावा बाजार में जाम की स्थिति बनती जा रही है। बाजार में अव्यवस्थित तरीके से सब्जी दुकानदार और फल विक्रेताओं की ओर से दुकान लगाए जाने से भीड़ की स्थिति बन रही है। जिसमें राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विशाल पांडेय, रतीलाल सरोज, कल्लू शुक्ला, अमित मौर्या, राजेश गुप्ता, नियाज अंसारी, मुन्ना अंसारी आदि ने कहा कि सड़क के दोनों किनारों पर फल एवं अन्य दुकानदारों का फैलाव से मार्ग बाजार में सकरा हो जाता है। जिसके चलते- छोटे-छोटे वाहन जाम में फंस जाते हैं और बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वहां के व्यापारियों को भी समस्या होती है। मांग किया कि बाजार से अतिक्रमण को हटाया जाए।