फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेल मैदान पर अतिक्रमण, खिलाड़ियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कुछ लोगों ने गिट्टी, बालू आदि गिराकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे नाराज खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि उक्त मैदान में सुबह और शाम बड़ी संख्या में युवा कसरत करने के लिए आते हैं। इसके अलावा फुटबाल, क्रिकेट आदि भी खेला जाता है। पूर्व में कई बार मना करने के बाद भी लोग मैदान में ही गिट्टी, बालू आदि गिरा देते हैं। इससे उनको काफी परेशानी होती है। विरोध जताने वालों में आशुतोष तिवारी, कृष तिवारी, मुकुल त्रिपाठी, दिनेश पाल, आनंद तिवारी, हर्षित, दीप शर्मा, रिजवान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें