फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से पटा राजमार्ग का नाला, बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली पर्व की आड़ में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का नाला अतिक्रमण की जद में है। नाले पर विषम परिस्थितियों में लोड की क्षमता दो टन है लेकिन भवन सामग्री के दुकानदार 50 से 80 टन के बालू, गिट्टी की अनलोडिंग कर उसी नाला पर दुकानदारी चला रहे हैं। जो आए दिन अनलोडिंग से पट कर कई स्थानों पर धंस भी चुका है। राजमार्ग के उत्तरी-दक्षिणी छोर पर बने सर्विसलेन के किनारे रहने वालों ने सवाल उठाया है कि जब एनएचएआई घरों से निकलने वाले गंदे पानी के बहाव पर रोक लगाया है तो ढंके नाला पर अतिक्रमण कराने का जिम्मेदार कौन है। जिले के पूर्वी और पश्चिमी सीमा को जोड़ने वाले राजमार्ग की लंबाई 30 किलोमीटर है। चार वर्ष पूर्व नगरीय क्षेत्रों की ओर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाने वालों के लिए ओवरब्रिज, अंडरपास ब्रिज काफी नुकसान पहुंचाया है। दुकानदारी को चमकाने के लिए दुकानदार खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर नजर गड़ा लिया। कुछ ऐसे भी रहे जो या तो जमीन का क्रय कर दुकान चला रहे हैं किराया देकर। पूर्वी सीमा बाबूसराय से लेकर पश्चिमी सीमा ऊंज के दोनों छोर पर नाला पर बालू, गिट्टी के ढेर ही ढेर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें