उत्तर प्रदेश चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने गेट मीटिंग कर अधिकार के लिए आवाज उठाई। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि महासंघ अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 वर्ष से संघर्ष कर रहा है लेकि न प्रदेश सरकार की नींद नहीं खुल रही है। आधिकारिक वर्ग के हित में हर समय शासनादेश को तोड़ा जाता है। चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के बल पर उपलब्धि हासिल करने वाले भी उपेक्षा करते हैं जिसे अब सहन नहीं कि या जा सकता। पुरानी पेंशन को बहाल करने, पदोन्नति, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, रिक्त पदों को भरने समेत अन्य मांगे पूरी नहीं हो सकी तो महासंघ आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर हरीनाथ पाठक, अजय शुक्ला, सुशीला, अकरम अली, सुशीला यादव,राकेश, मोहर्रम अली समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे।