ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के छठवें स्थापना दिवस पर अपनी माटी, अपना मान कार्यक्रम ग्रामोद्योग कार्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के बने सामानों के अधिक प्रयोग पर जोर दिया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह और जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआईओ ने पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार ने पत्थर की चाक की तुलना में इलेक्ट्रानिक चाक प्राप्त लाभार्थियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कई लाभार्थियों को उपकरण भी वितरित किया। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, पवन कुमार, अनीस आलम, अशोक कुमार सहित अन्य रहे।