प्रदर्शनी का उद्घाटन औराई विधायक मधुबाला पासी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खादी के वस्त्रों और स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खादी को बढ़ावा दिया और खुद भी खादी का प्रयोग करके हमें प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि खादी वस्त्र के साथ साथ एक स्वच्छ विचार का भी प्रेरक है। उद्योग से जुड़ने से रोजगार का जरिया भी बनेगा। अध्यक्षता नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने किया। सपा के प्रदेश सचिव कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, जगवंती पटेल समेत प्रदर्शनी के जनपद समेत देश प्रदेश से आए स्टाल धारक भी मौजूद रहे।