फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शिक्षा पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दु्र्गागंज। क्षेत्र के पिपरिस स्थित संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को मिशन प्रेरणा के अंतर्गत शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न बिषयों में कमजोर बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। डायट प्रवक्ता वंदना भारती ने कहा कि शिक्षा चौपाल का उद्देश्य शिक्षक और अभिभावकों के बीच की कड़ी को जोड़ना है। कहा अभिभावक अपने बच्चों के कमजोर विषयों की जानकारी से अध्यापकों को अवगत कराएं और अध्यापक भी बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दें। इस दौरान मुख्य अतिथि धीरज सिंह ने कहां कि कोरोना वायरस से शिक्षा पर असर पड़ा है ऐसे में बच्चों को दूरदर्शन समाचार के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है ऐसे में अभिभावक बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज भूषण यादव ने किया और संचालन आशीष बरनवाल ने किया। इस अवसर पर तुलसीराम, संजय तिवारी, बृज भूषण यादव, रविंद्र सिंह, जेपी सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कलंदर बिंद ,मनोज सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, शरद बिंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें