फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट अशोक ने प्रेम और करूणा के बल पर जीता दिल : प्रदीप

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर सम्राट अशोक की जयंती मनाते लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा के जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि जिसने तलवार के बल पर साम्राज्य नहीं, बल्कि प्रेम और करुणा के बल पर लोगों के दिलों को जीता। देवानांप्रिय सम्राट अशोक केवल एक चक्रवर्ती सम्राट ही नहीं थे, वे शांति और मानवता के दूत थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शक्ति का असली अर्थ विनाश नहीं, बल्कि निर्माण है। बताया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में चमकता अशोक चक्र और हमारा राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ हमें निरंतर याद दिलाते हैं कि न्याय, धर्म और अहिंसा ही किसी राष्ट्र की असली नींव होती है। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, चांद बाबू, दिलीप भीम कनौजिया, संदीप यादव मंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें