फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के हरिहरनाथ मंदिर में शनिवार को लोकतंत्र सेनानी संघ की बैठक हुई। इसमें आपातकाल को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सेवाशंकर मिश्र ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय है। भविष्य में लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आने दिया जाएगा। खून का एक-एक खतरा लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की मांग की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी ओम प्रकाश देववंशी, रणजीत सिंह, राधेश्याम, घनश्याम, मायाशंकर पासी, लल्लन दूबे आदि रहे। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंगवस्त्रम् और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद ने कहा कि आपातकाल में देश पूरी तरह बंधक बन गया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मीशंकर मिश्र, संगीता खन्ना, अर्चना पटेल, प्रदीप सिंह, धर्मराज पांडेय, अरविंद शुक्ला, राज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें