फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुधवैं में नौ लाख का गबन, वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के सुधवैं गांव में विकास कार्य के नाम पर बड़ी धांधली सामने आई है। बिना काम कराए सचिव ने नौ लाख से अधिक सरकारी रुपये निकाल लिए। सीडीओ के निरीक्षण में अनियमितता सामने आने पर वीडीओ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

महीने भर पूर्व सुधवैं के ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक देकर विकास कार्य में धांधली का आरोप लगाया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने तकनीकी टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया। जहां अमृत सरोवर का निर्माण कराए बिना ही पांच लाख 13 हजार 187 रूपये, कंपोजिट विद्यालय वहिदानगर के दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराए बिना 63 हजार 748 रुपये, प्राथमिक विद्यालय सुधवैं में दिव्यांग शौचालय का 75 हजार 616 और प्राथमिक विद्यालय सुधवैं में सोलर वाटर पंप लगाए बिना ही दो लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। प्रथम दृष्टया गांव में विकास कार्य में अनियमितता एवं गबन की पुष्टि हुई। इसे संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने तत्कालीन सचिव सुधवैं एवं ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित वीडीओ को औराई ब्लॉक पर अटैच किया गया है। उन्होंने डीडीओ को निर्देश दिया कि निलंबित सचिव के स्थान पर किसी दूसरे सचिव को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें