विद्युत उपकेंद्र चौरी से जुड़े मई फीडर पर बृहस्पतिवार को आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने का कार्य होगा। बिजली निगम की टीम केबल लगाने का कार्य करेगी। इस वजह से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक फीडर से जुड़े 13 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीएम विजय यादव ने दी। मई फीडर की कटौती से करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित होगी। 13 गांवों में सात घंटे तक फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ता जरूरी काम सुबह ही निपटा लें। केबिलीकरण काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद