औराई ब्लॉक के लालानगर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर बुधवार को ओटीएस के आखिरी दिन कैंप लगाया गया। 200 बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। इसके बाद विभिन्न उपभोक्ताओं ने 5.30 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया। शिविर में किसानों सहित ग्रामीण पहुंचे, जिनकी समस्याओं को सुना गया। बिल की रीडिंग की गड़बड़ी में सुधार किया गया। बकाया बिल जमा कराया गया। एक मुस्त समाधान योजना के अंतर्गत 15 से 31 दिसंबर तक ओटिएस कैंप लगाया गया। एसडीओ ईश्वर शरण सिंह, अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार मौर्य ने कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं को निपटाया। बताया कि योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत सरचार्ज में छूट बिजली उपभोक्ताओं को मिला।