फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के घर पहुंचेंगे निर्वाचन कार्ड

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में निर्वाचन कार्ड को लिफाफे भरती महिला बीएलओ। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज हो गया है। आयोग के निर्देश पर मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने, 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों का नाम सूची में शामिल करने, पूर्व में बने कार्ड की त्रुटियों में सुधार, मृतकों को सूची से बाहर करने के लिए तहसील स्तर महिला-पुरुष बीएलओ तैनात हैं। तहसील स्तर पर खुले कैंप कार्यालयों में बीएलओ प्रतिदिन की रिपोर्ट जमा कर रहे हैं। सितंबर, अक्तूबर में पंजीकृत मतदाता आवेदकों को वरीयता देकर घर-घर निर्वाचन कार्ड पहुंचाने की प्रक्रिया भी अब शुरु हो चुकी है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर तहसील स्थित वि धानसभा चुनाव कैंप कार्यालय में ऐसे निर्वाचन कार्डों को डाक से भेजने के लिए महि ला बीएलओ व्यस्त रही। कैंप कार्यालय प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सितंबर, अक्तूबर में आए लगभग 2600 मतदाताओं का निर्वाचन कार्ड बन चुके हैं जिनको भेजने की तैयारी की जा रही है। एक सप्ताह में कार्ड मतदाता तक पहुंच जाएंगे। कहा कि प्रतिदिन 100-200 आवेदन मिलने पर नये मतदाताओं को वरीयता भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें