फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के मैलौना-राजापुर गांव के सामने रविवार को सुबह ट्रेन से कटकर श्याम सुंदर सिंह (54) निवासी शिवसेवकपट्टी की मौत हो गई। जानकारी पर कोइरौना चौकी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे विमल सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर में बताया कि चाचा श्याम सुंदर सिंह सुबह जंगीगंज बाजार की ओर किसी कार्य के लिए गए थे। लौटते समय पूर्वोत्तर रेलवे के सरायजगदीश हाल्ट के पश्चिमी छोर स्थित मैलौना-राजापुर गांव में ट्रैक को पार कर रहे थे। उसी समय वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त रहीं। उपनिरीक्षक मक्खनलाल ने कहा कि जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें