राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने जाती छात्राएं। स्रोत संगठन
- फोटो : जगदीशपुर स्थित रायबरेली-अयोध्या हाईवे किनारे पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट।
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से बाबू केडी सिंह स्टेडियम बाराबंकी में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भदोही जिले की आठ सदस्यीय टीम बुधवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता छह से नौ नवंबर के बीच होगी। टीम का नेतृत्व मनस्वी सिंह करेंगी। वह प्रतियोगिता में भदोही जिले की ध्वजवाहक होंगी। मनस्वी ने विश्वास जताया है कि हमारी तैयारी अच्छी है। जिले को कई पदक मिलने की उम्मीद है। जिले से प्रतिभाग करने वाले तीरंदाजी खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में मनस्वी सिंह के अलावा वसुधा गुप्ता व खुशबू विश्वकर्मा शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में मानस सिंह, आशुतोष पटवा, राज यादव, उमंग यादव और शिव प्रताप गुप्ता हैं। इन सभी तीरंदाजों का प्रशिक्षण मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी की देखरेख में चल रहा है। प्रबंधक एसपी सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। तीरंदाजी संघ भदोही के अध्यक्ष विशंभर दयाल, महासचिव अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष सुमन गुप्ता और टेक्निकल एडवाइजर विवेक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। टीम मैनेजर आलोक गुप्ता व प्रशिक्षक सुनील कुमार खिलाड़ियों के साथ बाराबंकी रवाना हुए।