फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालटाल में फंसे जिले के आठ तीर्थयात्री

Mon, 11 Jul 2016 02:14 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी अमरनाथ दर्शन करने के लिए गए जिले के आठ तीर्थयात्री कफ्यू लगने से बालटाल में फंस गए हैं। दर्शन कर लौटते समज कश्मीर में बवाल होने से उन्हें तीन दिनों से बालटाल में रोक दिया गया है। खाना-पानी न मिलने से श्रद्धालु परेशान हैं। पखवारे भर पूर्व भिड़िउरा के ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय, सिंहपुर निवासी नगोई पांडेय, मिल्की के रामदास यादव सहित अरूणदत्त तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, सूबेदार दूबे, मुन्नू उपाध्याय अमरनाथ दर्शन करने के लिए गए थे। वहां दर्शन करने के बाद लौटते समय कश्मीर में बवाल होने पर सभी को बालटाल में रोक दिया गया है। रविवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान जिले के श्रद्धालुओं ने बताया कि कफ्यू लगने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तीन दिनों से भोजन-पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें