फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन करोड़ से स्थापित होंगे आठ नए राजकीय नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की ज्ञानपुर विधानसभा में जल्द ही आठ नए राजकीय नलकूप स्थापित होंगे। इससे असिंचित रहने वाली करीब 400 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई हो सकेगी। ज्ञानपुर विपुल दूबे की मांग पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर तीन करोड़ चार लाख रुपये स्वीकृत हो गए। नलकूप स्थापित होने से 320 परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में नहरों के अलावा नलकूप ही खेतीबारी के मुख्य साधन है। पूर्व में स्थापित 517 राजकीय नलकूपों में कई जर्जर एवं बदहाल हो चुके हैं। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने चार महीने पूर्व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर आठ गांव में नलकूप लगाने की मांग की गई थी। जलशक्ति मंत्री की संस्तुति पर नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता लखनऊ नागेंद्र कुमार गौतम ने आठ नए नलकूप स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। जिस पर तीन करोड़ चार लाख 97 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें यांत्रिक कार्य के लिए एक करोड़ 28 लाख और सिविल कार्य के लिए करीब एक करोड़ खर्च होगा। विभिन्न मदों में मिलाकर कुल तीन करोड़ चार लाख रुपये खर्च होंगे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने बताया कि आठ नए नलकूप की स्थापना होने से असिंचित 400 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होगी।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के कुड़ी खुर्द, शांतिपुर, पूरेदुधा, खेमापुर, भटगवां, मवैया थानसिंह, गजाधरपुर, केवटाहीं, शिवनाथ पट्टी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें