फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूल का ऑटो पलटने से आठ बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोपीगंज। सोनखरी जोगिनका मार्ग पर बुधवार को स्कूल से बच्चों को घर पहुंचाने जा रह एक ऑटो अचानक पलट गया। इसमें आठ बच्चे घायल हो गए। बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा दिया गया।
बुधवार को फूल बाग स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर में छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक उन्हें घर छोड़ने जा रहा था। सोनखरी जोगिनका मार्ग पर संतुलन बिगड़ जाने पर ऑटो पलट गया। बच्चे चीखने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला।घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक को दी गई। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को विद्यालय में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। विद्यालय पहुंचे परिजन बच्चों को घर ले कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक सवारियों के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों को भी आटो में ठूंसकर बैठाते हैं। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, चौरी, घोसिया, सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज, जंगीगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों स्कूल संचालित है। जहां निजी वाहन स्वामी से लेकर सवारी गाड़ी तक संचालक बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरते हैं। इन वाहन चालकों पर समय रहते यदि लगाम नहीं लगाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें