फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक्सो एक्ट के आरोपी सहित आठ को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुकदमों में वांछित एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त है। शुक्रवार को अलग-अलग थानों की पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक आरोपी संग आठ को गिरफ्तार किया। गोपीगंज के उप निरीक्षक संजय सिंह यादव ने पाक्सो एक्ट के वांछित कृष्ण कुमार मौर्य निवासी कोइरान मोहाल, दुर्गागंज थाने के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने 26 शीशी अवैध शराब संग राकेश कन्नौजिया को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक विष्णुकांत मिश्र ने दो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। भदोही कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने वारंटी लक्की राय, विक्की राय निवासी रामरायपुर, उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह ने एससी-एसटी एक्ट के वारंटी साधना सिंह निवासी मानिकपट्टी, चौरी थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने वारंटी रविशंकर, औराई थाने के उप निरीक्षक राममहंत यादव ने वारीपुर की सुल्ताना और ऊंज थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने आर्म्स एक्ट के वारंटी सौकत अली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें