ज्ञानपुर। जिला धोबी कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को संत गाडगे की जयंती मनाई गई। ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क एवं गोपीगंज के रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मुखर्जी पार्क में जिलाध्यक्ष बाबूराम कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया। वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के पैरोकार थे। कहते थे कि एक वक्त का खाना न खाएं लेकिन बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। नशे से दूर रहने, दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी काम किया। ज्ञान प्रताप, मनोज कुमार, मोतीलाल, बसंतलाल, नागेंद्र, जवाहर, राजेंद्र कुमार, मनीलाल, राजाराम आदि रहे।
गोपीगंज के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिल पंंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि संत गाडगे महान समाज सुधारक थे। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विशुन कुमार कन्नौजिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान इंटर में अव्वल आई समाज की मनीषा, श्वेता कन्नौजिया, हाइस्कूल की शिवानी समेत 80 मेधावियों को सम्मानित किया गया। पारसनाथ, राम तवंकल, कृष्ण मुरारी, श्रीचंद्र, परमात्मा, सतीश, दिलीप बिंद, ओम प्रकाश, बसंतलाल, संतराम,विनय, राहुल कुमार आदि रहे।
भदोही शहर के मर्यादपट्टी तथा सेवापुर कुकरौठी में समाज के लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्ते पर चलन का संकल्प लिया। सपा के प्रदेश सचिव मो. आरिफ सिद्दिकी नेविचार न्यक्त किए। सेवापुर कुकरौठी में लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण किया। धर्मेंद्र कनौजिया, संतोष धोबी, विश्वनाथ कनौजिया, अवधेश कन्नौजिया, जुगनू प्रसाद, बड़ेलाल कनौजिया, शंकर, सोनू, विशाल, राजेंद्र कनौजिया, अशर्फी, लालचंद, अमित कनौजिया, गुरु प्रसाद आदि मौजूद रहे।