कैंप फायर, पायनियरिंग और कैंपेन के गुर बताए गए। प्रशिक्षक शेषधर दुबे, शीतला प्रसाद पांडेय, शोभा शुक्ला ने इसके नियमों पर प्रकाश डाला।
बौद्धिक उन्नयन गोष्ठी में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन दीक्षित ने स्काउटिंग एवं शिक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि मनुष्य का समग्र विकास शिक्षा से संभव है। पाठ्यक्रम दोहराने से उनमें सृजनात्मकता बढ़ती है। डॉ. आईपी पांडेय ने कहा कि मनुष्य के तौर तरीकों, हाव-भाव परिवर्तन के लिए समाज को परिष्कृत करना होगा। संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, रेंजर्स प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह ने किया। इस मौके पर भारतेंदु द्विवेदी, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. अरूण मिश्र, डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ. श्रीप्रकाश आदि रहे।