फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की नींव : डॉ. ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
युग निर्माण बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय फत्तुपुर में रविवार को बिंद समाज विकास संघ की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें कक्षा तीन से लेकर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ.ज्योति बिंद ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर रमाशंकर बिंद, डॉ.सुजीत बिंद, संदीप कुमार दुबे, बंशीधर माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें