फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता चल रहे कान्वेंट स्कूल को कराया बंद

विज्ञापन
भदोही के बभनौटी में दीपशिखा कान्वेंट स्कूल को बंद कराते बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
चौरी। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को भदोही ब्लाक के बभनौटी गांव में बिना मान्यता के चल रहे दीपशिखा कान्वेंट स्कूल को बंद करा दिया। स्कूल संचालक को हिदायत दी है कि स्कूल चलते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी भदोही लालजी ने बताया कि शिकायत पर टीम के साथ जांच शुरू की गई। स्कूल में 50 से अधिक बच्चे मिले जो बगैर मान्यता के उक्त स्कूल में शिक्षा ले रहे थे। बच्चों को घर भेजकर स्कूल को बंद कराते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अभियान के तहत अब तक लगभग 20 ऐसे स्कूलों में ताला लगवाया जा चुका है जिनके पास पांचवीं तक की मान्यता नहीं थी। कई स्कूल संचालकों को नोटिस दी गई है कि पांचवीं की मान्यता लेकर आठवीं तक तो आठवीं की मान्यता से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की क्लास चलवाई जा रही है। अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराने से पहले पूरी जानकारी रखकर ही कदम उठाएं। ऐसा न होने पर शिक्षण केंद्रों को व्यवसाय बनाने वालों के चंगुल में फंस कर बच्चों का भविष्य चौपट होने से बचाया जाए। जांच अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें