फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बर्न यूनिट में लगी अस्थायी सर्जन की ड्यूटी, मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के इकलौते बर्न यूनिट के संचालन को लेकर शासन से लगातार पड़ रहे दबाव को देखते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक ने यूनिट में एक अस्थायी सर्जन की तैनाती कर दी है। जिससे बर्न केस के मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा। हालांकि औराई अग्निकांड जैसी बड़ी घटनाओं से निटपने के लिए अभी स्वास्थ विभाग के पास कोई विशेष प्लान नहीं है। यूनिट में स्थायी नियुक्ति को लेकर विभाग लगातार शासन से पत्राचार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले के सरपतहां में स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बर्न यूनिट के संचालन को लेकर बीते दिनों जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ विभाग को निर्देशित किया था। जिसके बाद विभाग लगातार यूनिट में सुविधाओं का विस्तार करते हुए इसके संचालन की कवायद में जुटा है, लेकिन यूनिट में चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति न होने की दशा में विभाग ने अस्थायी रूप से एक सर्जन के साथ आर्थोपेडिक व बेहोशी के डॉक्टर की तैनाती की है, जो बर्न केस के मरीजों का इलाज करेंगे। सीएमओ डॉ. एसकेे चक ने कहा कि फिलहाल सुविधाओं के विस्तार के साथ संचालन की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में अगर कोई बड़ी घटना होती है, ऐसे केस में जिले के अन्य सर्जन और डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि यूनिट में रोस्टरवार नर्सों की ड्यूटी भी लगाई गई है और दवाएं भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें