फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर न लगने से सात गांवों में जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लाक के कोइरौना बाजार में सोमवार को ग्रामीणों ने नलकूप के जले मोटर बदलने की मांग को लेकर जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन की। मोटर जलने से सात गावों की जलापूर्ति बाधित है। आरोप लगाया कि एक दशक पूर्व विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कोइरौना बाजार में समूह पेयजल योजना के तहत नलकूप की स्थापना की गई। मोटर जले एक माह हो गया लेकिन अब तक दूसरा मोटर नहीं लगने से जलापूर्ति बाधित है। बताया कि इस योजना से खेदौपुर, रईयापुर, भावापुर, पयासीपुर, गोलखरा, मझगवां, कोइरौना गांव में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन 10 वर्ष से विभागीय अनदेखी के कारण उपभोक्ताओं को प्रति माह राजस्व की अदायगी करना पड़ रहा है। पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं का लोड होने के चलते बड़ी टंकी के साथ दो मोटर की व्यवस्था अब रुलाने का काम कर रही है। गत माह जली मोटर की शिकायत पर विभाग ने खोलकर वर्कशाप तक तो पहुंचा दिया है लेकिन इसके स्थान पर दूसरा मोटर नहीं लगाया। जलापूर्ति बंद होने से लोगों को कुआं और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक सप्ताह में मोटर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण एक्सईएन का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेक पांडेय, जोखूराम यादव, गोरेलाल, सोनू हलवाई, केशव कन्नौजिया, अभिषेक, सोलन, रिशु मिश्रा, मुकेश पांडेय, पप्पू, कमलेश यादव, दुर्गा पांडेय, लाला यादव, धर्मेंद्र पांडेय, रजत मिश्रा आदि रहे। प्रभारी एक्सईएन कमला शंकर ने बताया कि वर्कशाप का भुगतान न होने से मोटर नहीं लग पा रहा है। दो दिन में नए एक्सईएन के कार्यभार संभालने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें