फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुर्गा पूजा समिति ने डॉ. कलाम के योगदान को किया याद

विज्ञापन
भगौतीदासपुर दुर्गा पुजा पंडाल में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाते लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सर्रोई। भदोही ब्लॉक के भगौतीदासपुर गांव में आयोजित नव दिवसीय दुर्गा उत्सव आयोजन में सोमवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती भी मनाई गई। आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि नव दिवसीय उत्सव के तहत अलग-अलग दिन अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं। इस बीच देश के महापुरुषों को भी पूजा में याद किया जा रहा है। कहा कि मां की आराधना का यह पर्व हमें बहुत कुछ सिखाता है। पंडाल में आयोजित जयंती पर डॉ. कलाम के योगदान को याद किया गया। वहीं मोमबत्ती जलाकर नमन किया गया। मौके पर चिंतामणि बिंद, कंटूलाल प्रजापति, पंधारी लाल बिंद, दुजा कुमारी बिंद, शांति देवी बिंद, रवींद्र बिंद, शुभम बिंद आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज के पूरेरघुनाथ मां दुर्गा पंडाल में गोपीगंज पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता व लोक गायक राजेश परदेशी ने माता रानी का पूजन-अर्चन किया। राजेश परदेशी ने भक्ति गीतों पर लोगों को झुमाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें