फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए होगा दुर्गापूजा व दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का खतरा अभी नहीं टल सका है। आगामी दिनों संपन्न होने जा रहे रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा को आयोजन समितियां गाइड लाइन में संपन्न कराएं। उक्त बातें रविवार को थाना औराई में सीओ रामलखन मिश्रा व कोइरौना, ऊंज में सीओ एके सिंह ने कहा। कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन होने पर संचालक जिम्मेदार माने जाएंगे। थाना परिसर संचालकों से भरे रहे। तहसीलदार औराई देवेंद्र यादव ने कहा कि दो वर्ष से बंद पड़े धार्मिक आयोजनों को उसी सीमा में कराया जाए जो शासन-प्रशासन ने तय किया है। आयोजन स्थल पर मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर की अनिवार्यता जरुरी है। बच्चों को भीड़भाड़ से दूर रखने में समझदारी होगी। मूर्तियों का विसर्जन करते समय भक्तों की संख्या पांच होगी। आयोजक अपने स्तर पर वालेंटीयर तैनात कर पुलिस का सहयोग कर सकते हैं। बैठकों में नुमान अहमद, चित्रकूट पूरी, पूजा कौर, डॉ.अश्वनी मिश्रा, राजेंद्र दुबे, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजू सिंह, अमित सिंह, रमेश दुबे, तिज्जन, राजाराम दूबे, पप्पू शुक्ला, सदानंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें