जिले में बीते एक सप्ताह से जिले में बारिश नहीं हुई है। दोपहर में धूप लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो के असर के कारण बारिश नहीं हो रही है।
जिले में इन दिनों गर्मी का असर बढ़ा हुआ है। ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली कटौती से बेहाल है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि हवाओं की रफ्तार इस समय 20 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
वहीं अलनीनो के प्रभाव के कारण बारिश होने की संभावना भी नहीं बन पा रही है। इससे गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।