फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गरम-चमक के साथ बूंदाबादी, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। बीते एक सप्ताह से तीखी धूप की मार झेल रहे जनपदवासियों को दो दिनों से मौसम में आयी नरमी से राहत मिली है। शुक्रवार की देर शाम तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हुई। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन आंधे घंटे तक बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग की माने तो इस बारिश से किसानों का बहुत नुकसान होने वाला नहीं है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप देेखने को मिली, लेकिन दोपहर के बाद से आसमान में बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शाम चार बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए। रात आठ बजे के बाद हल्की बारिश शुरु हुई। इसके बाद तपती गर्मी से बेहाल लोगों को थोडी राहत मिल गयी। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में हुए परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर भी दिख सकता है। बदलते मौसम के बीच लोगों को सतर्क भी रहना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते लोग बीमार पड़ सकते हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि इस बारिश से जहां गेंहू के डांठ नरम पड़ जाएंगे। वहीं सब्जी सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को भी बादलयुक्त मौसम बना रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और रात में बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें