फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रिमझिम बारिश ने उमस से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बृहस्पतिवार से शुरू हुई रिमझिम बरसात शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह से लेकर शाम बारिश रुक-रुक कर कई बार हुई। कई बार मूसलाधार वर्षा भी हुई। इससे मुख्य मार्गों सहित विभिन्न मोहल्लों गलियों में जलभराव हो गया। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

भदोही नगर के स्टेशन रोड पर पानी लगने के साथ पीरखांपुर रोड, मशाल रोड, तकिया कल्लन शाह, जमुंद रोड, बाजार सरदार खां, छेड़ीबीर, काशीपुर, दरोपुर, बंधवा, नईबस्ती आदि मोहल्लों में स्थिति नारकीय होने के साथ कूड़ा फेंके जाने वाले स्थानों से दुर्गंध उठने से लोगों का सांस लेने मुहाल हो गया। कई मोहल्लों में नालियां पहले से जाम थी। ऐसे मोहल्लों में सीवर और जाम नालियों के चलते सड़कों पर पानी लगा रहा। काजियाना, कटरा बाजार, गोलामंडी, मर्यादपट्टी, अंबर नीम, घमहापुर आदि में गलियों में किचकिच हो गया। जिससे पैदल चलने फिरने में राहगीरों को भारी कष्ट झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें