फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेढ़ दशक से शोपीस बनी चार करोड़ की पेयजल टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिन बिजली भी घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने की मुहिम पूरी नहीं हो सकी। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत करीब डेढ़ दशक पूर्व चार करोड़ की स्वीकृ़त पेयजल टंकी आज भी पूर्ण नहीं हो सकी है। दो विभागों के चक्कर में आम जन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के 11 वार्ड में करीब 25 हजार की आबादी है। पेयजल आपूर्ति के लिए करीब ढाई दशक पूर्व विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सामने टंकी की स्थापना की गई है। बिजली कटने पर वहां से आपूर्ति ठप हो जाती है। साल 2008 में चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता के प्रयास से पेयजल पुनर्गठन योजना में चार करोड़ की टंकी स्वीकृत हुई। इसकी खासियत यह थी कि बिजली न रहने पर भी घरों में पानी की सप्लाई जारी रहती। ज्ञानपुर नगर के वार्ड एक में इसका निर्माण कार्यदायी संस्था जल निगम ने शुरू कराया। करीब एक साल बाद ही आधा अधूरा काम होने के बाद आगे नहीं बढ़ सका। धीरे-धीरे 15 साल गुजर गए, लेकिन आज तक उससे घरों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक परियोजना अपना मूर्त रूप नहीं ले सकी।
चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि 2012 तक उन्होंने निगरानी की, लेकिन उसके बाद व्यवस्था चौपट हो गई। अधिकारियों से मिलकर उसे पूर्ण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

वर्जन
- कार्यदायी संस्था जल निगम ने अभी तक हैंडओवर नहीं किया है। जिससे उसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। पूर्ण रूप से पाइपलाइन भी नहीं बिछ सकी है।- राजेंद्र दूबे, ईओ ज्ञानपुर

वर्जन
पंप से कुछ मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। भूमि विवाद में करीब पांच से छह साल तक काम नहीं आगे बढ़ सका। डीएम के निर्देश पर तकनीकी टीम ने जांच की है। परियोजना पूर्ण करने के लिए डेढ़ करोड़ बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।- विवेक मौर्य, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें