फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोपीगंज में पेयजल-जलनिकासी की समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जलनिकासी और पेयजल की व्यवस्था तीन करोड़ से सुधारेगी। पालिका की ओर से सीवरेज योजना और पेयजल योजना के तहत भेजे गए तीन करोड़ के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है। चिह्नित वार्ड में काम कराए जाएंगे। इससे पेयजल और जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा। गोपीगंज नगर में कुल 21 वार्ड हैं। यहां की आबादी 50 हजार है। नगर के कई वार्ड में अब भी पेयजल और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बोर्ड की बैठकों में भी मामला उठा था। नगर के वार्ड नौ और पांच समेत अन्य कई वार्ड में जलनिकासी और पेयजल की समस्या बनी है। जिसको देखते हुए बीते दिनों सभासदों के प्रस्ताव पर दो करोड़ से पेयजल परियोजना के तहत और एक करोड़ रुपये सीवरेज योजना के तहत कार्ययोजना बनाकर भेजा गया था। पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नगर में दो करोड़ से पेयजल और एक करोड़ से जलनिकासी का कार्य कराया जाना है। इसकी कार्ययोजना स्वीकृत कर ली गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें