फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जूडो-कराटे में दृष्टि को मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सोहगी निवासी दृष्टि जायसवाल ने जूड़ो-कराटे 36 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता डाॅ. जी जायसवाल ने बताया कि चार अगस्त को बनारस जोन की ओर से पुत्री दृष्टि ने झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कई टीमों को मात देते हुए दृष्टि ने तीन राउंड में प्रथम स्थान लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पुत्री दृष्टि की कामयाबी पर परिजन खुशी से झूम उठे। मां पूनम जायसवाल, चाचा अमित जायसवाल, भाजपा शोध जिला प्रमुख रीता जायसवाल, कौशल किशोर, गायत्री देवी, कामेश्वर जायसवाल, चंदन जायसवाल, ग्राम प्रधान चंद्रभान सरोज ने दृष्टि को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें