कौलापुर। क्षेत्र के केदारपुर गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर दूषित पानी बहता रहता है। इससे गांव में जाने वाले राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। जल निकासी न होने के कारण रास्ते में जमा होने वाले गंदे पानी के कारण स्थानीय रहवासियों को कठिनाई उठानी पड़ती है। लोगों ने शिकायत की है कि गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। बताया कि प्रधान निधि से नाली की निर्माण करीब साल भर पहले कराया गया था, लेकिन निकासी का इंतजाम नहीं कराया। खामियाजा जनता भुगत रही है। गांव के रामचंद्र तिवारी, डांगर सिंह, बगड़ सिंह, खेतल तिवारी, मटुकधारी तिवारी, शिवसागर तिवारी आदि ने नाली निकासी बनाए जाने की मांग की। चेताया कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।