गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या तीन के माधोरामपुर ककराही होते हुए बड़े शिव मंदिर जाने वाली लिंक मार्ग बदहाल है। नाली टूटने के कारण रास्ते पर दो सप्ताह से दूषित पानी बह रहा है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अंजान हैं। इसी मार्ग पर एक निजी अस्पताल है, उसी के पास नाली टूटी है जिससे समस्या बढ़ गई है। यहां करीब पांच साल पहले नाली बनाई गयी थी। वार्ड की आबादी करीब तीन हजार है। वार्ड के निवासी नायाब पाठक, अभिषेक पाठक ने बताया कि पालिका प्रशासन से शिकातय किया गया है। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि नाली डैमेज है। शिकायत मिली है, जल्द दुरुस्त करा दिया जएगा।