फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डॉ. मीनाक्षी कात्यायन भदोही की नई पुलिस अधीक्षक (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन भदोही जिले की नई पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं। शासन की ओर से सोमवार की देर शाम यूपी के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार को चंदौली जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त मीनाक्षी कात्यायन को भदोही एसपी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


मीनाक्षी कात्यायन मूल रूप से रांची, झारखंड की निवासी हैं। वे ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में एसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। उन्हें पहली बार किसी जिले के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी मिली है। वह एमबीबीएस हैं। एमबीबीएस करने के बाद मीनाक्षी कात्यायन ने वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा दी थीं। वह सफल रहीं और वर्ष 2014 आईपीएस बैच में शामिल हुईं। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा का सीनियर स्केल हासिल कर चुकी हैं। 12 जुलाई 1982 को झारखंड के रांची में एक सामान्य परिवार में जन्मी मीनाक्षी ने अपनी पढ़ाई बैंक से लोन लेकर पूरी की। पिता सामान्य व्यवसाय करते हैं। माता गृहिणी हैं। दिल्ली के एम्स में वह जूनियर डाक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पति एम्स में डॉक्टर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बिहार के बेगूसराय में पोलियों उन्मूलन में खास योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें