फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को रेंजर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी निवासी विजय कुमार तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भतीजी पूजा देवी की शादी 2019 में रघुरामपुर निवासी परम प्रज्ञान पांडेय उर्फ अतुल के साथ हुई थी। शादी के बाद परम प्रज्ञान पांडेय उर्फ अतुल को संविदा पर वनविभाग में तैनाती मिल गई। तभी से पूजा देवी के ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। 19 फरवरी को सूचना मिली कि पूजा देवी को करंट लगने से झुलस गई है और वहिदानगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोग रघुराम पहुंचे जहां कोई नहीं मिला। इस बीच पता चला कि मृतका पूजा देवी का अंतिम संस्कार कलिंजरा घाट पर किया जा रहा है। घाट पहुंचने पर देखा कि पूजा की मौत करंट से नहीं बल्कि हत्या की गई है। मौके पर वन रेंजर रिचेस मिश्रा ने कहा कि अंतिम संस्कार रोकने का प्रयास करोगे तो जेल भेजवा दूंगा। प्रभारी निरीक्षक ऊंज पूजा कौर ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ सदर एके सिंह कर रहे हैं जिनके निर्देश पर रेंजर रिचेश मिश्रा निवासी नदिनी-मिर्जापुर, परम प्रज्ञान पांडेय उर्फ अतुल, सच्चिदानंद पांडेय, सीता देवी, रेखा देवी, विपुल पांडेय निवासी रघुरामपुर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें