फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पति, सास-ससुर समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के सरई मिश्रानी गांव निवासी पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के साथ चचिया सास-ससुर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर संबंधित थाना द्वारा कार्रवाई न करने पर विवाहिता पूनम देवी पत्नी शिवभान ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि सर्रोई निवासी उसके पिता रामनरेश बिंद ने बताया कि शादी 2017 में सरई मिश्रानी निवासी शिव भान के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। इस मामले में कई बार पंचायत हुई, लेकिन उसका उत्पीड़न बंद नही हुआ। इसकी शिकायत थाने में भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही किया गया। उसके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय से मुकदमा कायम करने का आदेश दिया गया। न्यायालय के आदेश पर पति शिवभान, ससुर अमृत लाल, सास लालती देवी, जेठ चंद्रभान, जेठानी गायत्री और चचिया ससुर पंचलाल व सास मैनादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें