गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांधी-सागररायपुर गांव निवासी सरिता देवी पुत्री जटाशंकर कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दो बच्चों की मां सरिता देवी का आरोप है कि एक जून 2013 में मोनू पुत्र कड़ेदीन कन्नौजिया निवासी मियां का पुरा-सराय ममरेज प्रयागराज के साथ हुई थी और उपहार स्वरूप पिता ने तिलक में 51 हजार नकद सहित अन्य सामान भी दिया। ससुराल पहुंचने पर मोटरसाइकिल, एक लाख नकद की मांग की जाने लगी, जिसकी पूर्ति न होने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। गत वर्ष ससुराल वालों के मारपीट कर घर से निकाल देने पर मायके चली आई। बीच में कई बार पिता की ओर से समझौते का भी प्रयास हुआ, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी मांग पर अडिग रहे और ससुराल जाने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। इस पर पुलिस ने पति मोनू, ससुर कड़ेदीन, सास मलावती देवी, ननद प्रमिला देवी, जेठ सोनू, बरसाती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर सक्रियता भी बढ़ा दी है।